Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेसी इवेंट विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी!!! सॉल्ट लेक स्टेडियम में ममता बनर्जी प्रशासन की महाविफलता ने कोलकाता को 'वैश्विक मजाक' बना दिया है।

14 Dec 2025

मेसी इवेंट विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित मेसी इवेंट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को "अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी" करार देते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी!!! सॉल्ट लेक स्टेडियम में ममता बनर्जी प्रशासन की महाविफलता ने कोलकाता को 'वैश्विक मजाक' बना दिया है। उन्होंने और उनके अकुशल मंत्रियों ने सार्वजनिक कार्यक्रम को एक विशेष निजी समारोह में बदल दिया, जिसमें केवल चुनिंदा लोगों को प्रवेश मिला। उन्होंने स्टार को घेर लिया और उन्हें जनता की नजरों से छिपा दिया, लेकिन कार्यक्रम को फंड करने के लिए लोगों से भारी राशि वसूली गई, जिसने अराजकता को जन्म दिया।"

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, "इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने विश्व मंच पर हमें शर्मिंदा किया है! माफी मांगना और चालाकी से सारा दोष किसी 'बलि के बकरे' पर मढ़ देना, टीएमसी सरकार की घोर अक्षमता को धो नहीं सकता।"

शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, "पश्चिम बंगाल बेहतर का हकदार है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन में कथित रूप से भारी चूक हुई, जिसके कारण कई दर्शकों को मेसी को देखने का मौका नहीं मिल सका। टिकट खरीदने वाले कई प्रशंसकों ने शिकायत की कि उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया या वे अपनी सीटों तक नहीं पहुंच सके।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर राज्य सरकार की आलोचना की जा रही है और विपक्षी दलों ने इसे सरकार की नाकामी करार दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी इवेंट विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को घेरा, इस्
शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी!!! सॉल्ट लेक स्टेडियम में ममता बनर्जी प्रशासन की महाविफलता ने कोलकाता को 'वैश्विक मजाक' बना दिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News